विराट कोहली का वह छक्का, जिसे आईसीसी ने चुना ग्रेटेस्ट T20 शॉट ऑफ आल टाइम
नई दिल्ली: भारत की क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में सफर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद समाप्त हो गया. हालांकि, भारत ने वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन टीम इंडिया सेमीफाइनल का दबाव नहीं झेल सकी और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी. इसके साथ ही 15 साल बाद टी20 वर्ल्ड का खिताब जीतने का भारतीय क्रिकेट टीम का सपना अधूरा रह गया.
