Uttar Pradesh

कानपुर हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ को धमकी भरा ईमेल मिला, पुलिस ने मामला दर्ज किया

कानपुर हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ को धमकी भरा ईमेल मिला, पुलिस ने मामला दर्ज किया

कानपुर हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दो धमकी भरे ई-मेल मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। चकेरी हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट केएस राठौड़ ने बताया कि सीआईएसएफ के आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर चार अक्टूबर और छह अक्टू.....

Read More
UP में नहीं बनी सपा और कांग्रेस की बात? अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- संविधान बचाना है

UP में नहीं बनी सपा और कांग्रेस की बात? अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- संविधान बचाना है

इंडिया ब्लॉक के सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रहा सस्पेंस बुधवार देर रात उस समय सुलझ गया, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की कि पार्टी के उम्मीदवार आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सभी नौ विधानसभा सीटों पर सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। इस घोषणा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। इससे यह स्पष्ट हो गया कि इंडिया ब्लॉक के सहयोग.....

Read More
उप्र : टैंकर ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचला, तीन की मौत

उप्र : टैंकर ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचला, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े होकर अपने वाहन का टायर बदल रहे कुछ लोगों को एक टैंकर ने कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य जख्मी हो गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात चार लोग एक गाड़ी पर धान लादकर उसे कासंगज से जहांगीराबाद मंडी में बेचने जा.....

Read More
अयोध्या के ADM सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव, वजह स्पष्ट नहीं

अयोध्या के ADM सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव, वजह स्पष्ट नहीं

अयोध्या के अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह को कोतवाली नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के सुरसरी कॉलोनी स्थित उनके आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच की जा रही है। मंडलायुक्त, डीएम समेत जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। मूल रूप से फर्रुखाब.....

Read More
UP में उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव की सपा को समर्थन देने का किया ऐलान

UP में उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव की सपा को समर्थन देने का किया ऐलान

कांग्रेस ने आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनावों में उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) को समर्थन देने की घोषणा की है। सपा ने पहले ही करहल, सीसामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी, मझवान और मीरापुर से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एआईसीसी प्रभारी उत्तर प्रदेश, अविनाश पांडे ने कहा कि आज, वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक तनाव में और जिस लक्ष्य के साथ इंडिया गठबंधन का.....

Read More
मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर एक कार से 12 किलो से अधिक सोना बरामद

मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर एक कार से 12 किलो से अधिक सोना बरामद

मथुरा मांट थाना अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस और जीएसटी उड़न दस्ते की संयुक्त जांच में सोमवार की देर शाम एक कार से 12 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया जिसका अनुमानित मूल्य करीब 6.5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सोने के आभूषण 16 पैकेट में रखे गए थे और इनका वजन 12.387 किलोग्राम था। सहायक आयुक्त (जीएसटी) करतार सिंह ने.....

Read More
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल

लखनऊ जानकीपुरम थाना अंतर्गत भिटौली चौराहे के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी जख्मी हो गया। अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जितेन्द्र कुमार दूबे ने संवाददाताओं को बताया कि जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक स्कूटी पर दो संदिग्ध व्यक्ति मंगलवार की रात जा रहे थे जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी .....

Read More
ग्रेटर नोएडा: कार में आग लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

ग्रेटर नोएडा: कार में आग लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

 ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध हालात में एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दादरी पुलिस थाना क्षेत्र में कोट पुल के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे यह घटना हुई और मृतक की पहचान गाजियाबाद के निवासी संजय यादव के रूप में हुई है ज.....

Read More
नोएडा: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नोएडा: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के वाले गिरोह के तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस की टीम ने सेक्टर-63 में संचालित किए जा रहे एक अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारा जहां से उसके संचालक मनोज, उसकी साथी कोमल तथा योगेंद्र को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताय.....

Read More
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

थाना बादलपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार रात छपरौला के पास की है जब 30 वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आया गया। उन्होंने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को प.....

Read More

Page 117 of 651

Previous     113   114   115   116   117   118   119   120   121       Next