National News

New Delhi:भारत की परमाणु नीति का फोकस पाक नहीं चीन,अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- भारतीय मिसाइलों की रेंज में चीनी शहर, जल्द तैनात होंगे एडवांस हथियार

New Delhi:भारत की परमाणु नीति का फोकस पाक नहीं चीन,अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- भारतीय मिसाइलों की रेंज में चीनी शहर, जल्द तैनात होंगे एडवांस हथियार

भारत लगातार अपने परमाणु हथियार और उन्हें ऑपरेट करने की टेक्नोलॉजी को एडवांस कर रहा है। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की परमाणु रणनीति का फोकस चीन पर बढ़ता जा रहा है। पहले यह रणनीति पाकिस्तान को ध्यान में रखते हुए बनाई जाती थी।

FAS रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कम से कम चार नए वेपन सिस्टम डेवलप किए जा रहे हैं। ये मौजूदा हथियारों को रिप्लेस करेंगे.....

Read More
भुवनेश्वर:ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या,भुवनेश्वर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, हमला करने वाला पुलिस अफसर अरेस्ट

भुवनेश्वर:ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या,भुवनेश्वर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, हमला करने वाला पुलिस अफसर अरेस्ट

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें दोपहर 1 बजे झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक ASI ने गोली मार दी थी। दास को सीने में दो गोली लगी थीं, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया था। घटना के करीब 7 घंटे बाद इलाज के दौरान दास की मौत हो गई।

घटना के दौरान मंत्री ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा.....

Read More
नई दिल्ली:लेजर शो के साथ खत्म हुई बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी,सेना-पुलिस बैंड की 29 धुनों ने बांधा समां, खराब मौसम से रद्द हुआ ड्रोन शो

नई दिल्ली:लेजर शो के साथ खत्म हुई बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी,सेना-पुलिस बैंड की 29 धुनों ने बांधा समां, खराब मौसम से रद्द हुआ ड्रोन शो

नई दिल्ली के विजय चौक पर रविवार को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ ही गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का समापन हुआ। इस खास मौके पर तीनों सेनाओं के बैंड ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने 29 क्लासिकल धुनें बजाईं। धुनों ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ उतारा गया। तीनों सेनाओं की प्रमुख राष्ट्रपति से सेना के बैंड को ले जाने की अनुमति मांगी गई। अनुमति मिलते ही बैंड.....

Read More
शिमला:हिमाचल के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी,किन्नौर के छितकुल में ढाई फीट ताजा हिमपात, 481 सड़कें ​​​​​​​और 2223 ट्रांसफार्मर ठप

शिमला:हिमाचल के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी,किन्नौर के छितकुल में ढाई फीट ताजा हिमपात, 481 सड़कें ​​​​​​​और 2223 ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल के पहाड़ों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बीती रात कुल्लू, शिमला, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर सहित अपर शिमला का जिला मुख्यालय और राजधानी से संपर्क कट गया है। जनजातीय जिले किन्नौर में भारी हिमपात हुआ है।

किन्नौर के छितकुल में अढ़ाई फीट ताजा बर्फबारी, कल्पा, पूह व सांगला में डेढ़-डेढ़ फीट, कुल्लू के रोह.....

Read More
नासिक:सैन्य अभ्यास तोपची में स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन,K-9 वज्र, धनुष सिस्टम रहे मुख्य आकर्षण, अधिकारी बोले- हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे

नासिक:सैन्य अभ्यास तोपची में स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन,K-9 वज्र, धनुष सिस्टम रहे मुख्य आकर्षण, अधिकारी बोले- हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे

महाराष्ट्र के देवलाली में स्थित स्कूल ऑफ आर्टिलरी में रविवार को सैन्य अभ्यास तोपची का आयोजन हुआ। इसका मुख्य आकर्षण स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन रहा। यह कार्यक्रम लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर, एवीएसएम, कमांडेंट स्कूल ऑफ आर्टिलरी और कर्नल कमांडेंट रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी के नेतृत्व में हुआ।

लेफ्टिनेंट जनरल अय्यर ने कहा कि यह आयोजन इंडियन आर्टिलरी की क्षमता को दिखाता है। इस साल हमने आत्मन.....

Read More
मुंबई:अडाणी ग्रुप vs हिंडनबर्ग,अडाणी ग्रुप ने कहा-रिपोर्ट भारत पर हमला,झूठे आरोप, हिंडनबर्ग का जवाब-राष्ट्रवाद की आड़ में धोखधड़ी ना छिपाएं

मुंबई:अडाणी ग्रुप vs हिंडनबर्ग,अडाणी ग्रुप ने कहा-रिपोर्ट भारत पर हमला,झूठे आरोप, हिंडनबर्ग का जवाब-राष्ट्रवाद की आड़ में धोखधड़ी ना छिपाएं

गौतम अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भारत पर साजिश के तहत हमला बताया है। ग्रुप ने 413 पन्नों का जवाब जारी किया। इसमें लिखा है कि अडाणी समूह पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। ग्रुप ने यह भी कहा कि इस रिपोर्ट का असल मकसद अमेरिकी कंपनियों के आर्थिक फायदे के लिए नया बाजार तैयार करना है।

हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडाणी ग्रुप पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बड.....

Read More
श्रीनगर:भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन,राहुल गांधी 145 दिन में 3570 KM चले, क्लोजिंग सेरेमनी में 21 दलों को न्योता भेजा

श्रीनगर:भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन,राहुल गांधी 145 दिन में 3570 KM चले, क्लोजिंग सेरेमनी में 21 दलों को न्योता भेजा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आज क्लोजिंग सेरेमनी होगी। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे औपचारिक तौर पर यात्रा का समापन किया जाएगा। हालांकि, एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को यात्रा समाप्त कर दी गई थी। श्रीनगर भारी बर्फबारी हो रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इससे कार्यक्रम में देरी हो सकती है।

क्लोजिंग से.....

Read More
राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला नाम:अमृत उद्यान से अब जाना जाएगा, आम जनता के लिए 31 जनवरी से खुलेगा

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला नाम:अमृत उद्यान से अब जाना जाएगा, आम जनता के लिए 31 जनवरी से खुलेगा

दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम शनिवार को बदल दिया गया है। अब इसकी पहचान ‘अमृत उद्यान के नाम से होगी। इसे हर साल वसंत के मौसम में आम जनता के लिए खोला जाता है। इस बार 31 जनवरी को खोला जाएगा और 26 मार्च तक लोग यहां घूम सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी 5 से 6 लाख लोगों के आने के उम्मीद है।

जनता के लिए पहली बार इसे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने खुलवाया था। .....

Read More
अयोध्या:नेपाल की शालिग्राम शिला से बनेगी राम-सीता की मूर्ति,नदी से निकालकर अयोध्या लाई जा रहीं 40 टन वजनी दो शिलाएं, दावा-6 करोड़ साल पुरानी

अयोध्या:नेपाल की शालिग्राम शिला से बनेगी राम-सीता की मूर्ति,नदी से निकालकर अयोध्या लाई जा रहीं 40 टन वजनी दो शिलाएं, दावा-6 करोड़ साल पुरानी

नेपाल से दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या लाई जा रही हैं। इनसे श्रीराम और माता सीता की मूर्ति बनाई जाएंगी। दावा है कि ये शिलाएं करीब 6 करोड़ साल पुरानी हैं। हालांकि, इनसे बनी मूर्तियां गर्भगृह में रखी जाएंगी या परिसर में कहीं और स्थापित होगी? ये अभी तय नहीं है। इस पर राम मंदिर ट्रस्ट ही अंतिम फैसला लेगा।

नेपाल में पोखरा स्थित शालिग्रामी नदी (काली गंडकी ​​​​​) से यह दोनों शिलाएं जियोलॉजि.....

Read More
बिलासपुर: नड्‌डा के बेटे की शादी की धाम,गवर्नर, CM और MLA पहुंचे आशीर्वाद देने, जयपुर की रिद्धि से हुई है हरीश की शादी

बिलासपुर: नड्‌डा के बेटे की शादी की धाम,गवर्नर, CM और MLA पहुंचे आशीर्वाद देने, जयपुर की रिद्धि से हुई है हरीश की शादी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा के छोटे बेटे हरीश की शादी की धाम बिलासपुर के विजयपुर में शनिवार को हुई। इसमें राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व CM जयराम ठाकुर समेत करीब 2800 गेस्ट पहुंचे।

उन्होंने यहां पर बिलासपुरी धाम का स्वाद चखा और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। बता दें कि नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्‌डा जयपु.....

Read More

Page 567 of 1068

Previous     563   564   565   566   567   568   569   570   571       Next