National News

शस्त्र पूजा स्पष्ट संकेत है कि जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा: राजनाथ सिंह

शस्त्र पूजा स्पष्ट संकेत है कि जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा: राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर घृणा या द्वेष ​​के कारण आक्रमण नहीं किया, लेकिन अगर इसके हितों को खतरा हुआ तो हम बड़ा कदम उठाने में संकोच नहीं करेंगे। विजयादशमी के अवसर पर सिंह ने पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन पर शस्त्र पूजा की और कहा कि यह अनुष्ठान एक स्पष्ट संकेत है कि यदि आवश्यकता हुई तो हथियारों व उपकरणों का पूरी ताकत से उपयोग किया जाए.....

Read More
तेलंगाना में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति गिरफ्तार

तेलंगाना में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति गिरफ्तार

हैदराबाद में प्रदर्शनी मैदान में लगे एक पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस घटना में किसी भी तरह का कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी मैदान आया था और उस समय वहां डांडिया खेला जा रहा था। उसने बताया कि वह प्रदर्शनी मैदान में ही रुका रहा.....

Read More
ओडिशा के जाजपुर में चोरों ने देवी दुर्गा के 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी किए

ओडिशा के जाजपुर में चोरों ने देवी दुर्गा के 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी किए

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दुर्गा पूजा पंडाल से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोरेई थाना क्षेत्र के बरुंदेई मंदिर में शनिवार तड़के यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, जब पुजारी और पूजा समिति के सदस्य तड़के करीब तीन बजे मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि आभूषण गायब थे और मंदिर का मुख्य द्वार खुला हुआ था। कोरेई.....

Read More
मालगाड़ी से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री विशेष ट्रेन से दरभंगा रवाना

मालगाड़ी से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री विशेष ट्रेन से दरभंगा रवाना

चेन्नई के समीप कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस के शुक्रवार रात एक मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण फंसे यात्री शनिवार को एक विशेष ट्रेन से दरभंगा रवाना हो गए। दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात करीब साढ़े आठ बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी थी और यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर दो ईएमयू विशेष ट्रेन से .....

Read More
दशहरा रैली में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat की हुंकार, हिंदुओं को समझना होगा दुर्बल रहना अपराध...

दशहरा रैली में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat की हुंकार, हिंदुओं को समझना होगा दुर्बल रहना अपराध...

आरएसएस (RSS) की दशहरा रैली में संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने देश-विदेश में फैले कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. इस मौके पर एक बार फिर उन्होंने हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की है. लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से संघ प्रमुख के सार्वजनिक संबोधनों में बार-बार हिंदुओं से संगठित होने की अपील दिख रही है. हर साल दशहरा रैली में संघ प्रमुख के भाषण को बेहद अहम माना जाता है. इस साल के संबोधन म.....

Read More
लद्दाख के LG ने किया भारतीय वायुसेना तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त रैली का फ्लैग ऑफ

लद्दाख के LG ने किया भारतीय वायुसेना तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त रैली का फ्लैग ऑफ

भारतीय वायुसेना तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त भारतीय रैली 7 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर सियाचीन के सैन्य हवाई से अरुणाचल प्रदेश के बौद्ध नगर तवांग तक की यात्रा पर जा रही है। उसका लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने बहुत भव्य समारोह में फ्लैग ऑफ किया। इस समारोह में लद्दाख यूनिवर्सिटी के छात्र, एनसीसी के छात्र, भारतीय थल सेना के बहुत बड़ी संख्या में जवान अपने बंधु भाव को प्.....

Read More
रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में बृहस्पतिवार को शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार की ओर से शाह रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं।

उद्योगपति टाटा का निधन भारतीय उद्योग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति: ममता बनर्जी

उद्योगपति टाटा का निधन भारतीय उद्योग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे भारतीय व्यापार तथा समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनका निधन भारतीय व्यापार जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने टाटा को भारतीय उद्योग जगत का सच्चा रत्न और विनम्रता एवं करुणा.....

Read More
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान देशों के साथ संबंधों को और गहरा करने का अवसर: मोदी

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान देशों के साथ संबंधों को और गहरा करने का अवसर: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए लाओस की उनकी यात्रा आसियान देशों के साथ संबंधों को और गहरा करेगी।

लाओस रवाना होने से पहले अपने जारी एक बयान में मोदी ने कहा कि भारत इस साल ‘‘एक्ट ईस्ट’’ नीति का दशक पूरा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आसियान नेताओं के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प.....

Read More
कल नवरात्रि का है आखिरी दिन, जान लें महानवमी का शुभ मुहूर्त, हवन-संधि पूजा विधि

कल नवरात्रि का है आखिरी दिन, जान लें महानवमी का शुभ मुहूर्त, हवन-संधि पूजा विधि

नवरात्रि का नौवां दिन बहुत खास होता है. क्योंकि यह दिन 9 दिनों की नवरात्रि का आखिरी दिन होता है . इस दिन कई लोग कन्या पूजन और हवन पूजन करते हैं . नौवें नवरात्रि पर भक्त देवी दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करते हैं . कहा जाता है कि मां के इस रूप की पूजा करने से जीवन का सारा अंधकार दूर हो जाता है . नवरात्रि के आखिरी दिन को महानवमी, दुर्गा नवमी के नाम से भी जाना जाता है . यहां महानवमी 202.....

Read More

Page 156 of 1029

Previous     152   153   154   155   156   157   158   159   160       Next