अयोध्या में तेंदुआ पकड़ा गया, मीरनघाट पर बकरी के शिकार में फंसा

अयोध्या में तेंदुआ पकड़ा गया, मीरनघाट पर बकरी के शिकार में फंसा

अयोध्या में एक महीने से दिखाई दे रहा तेंदुआ सोमवार भोर रात 3 बजे पकड़ा गया। कैंट क्षेत्र में एक महीने से डेरा डाले तेंदुए को वन रेंज कुमारगंज और वन रेंज रुदौली की 25 लोगों की टीम ने मीरनघाट पुलिस चौकी के पास पिंजड़े में कैद कर लिया। वह बकरी का शिकार करने आया था। इसी बीच पिंजरे में कैद हो गया। कई जगहों पर पिंजड़ों में बकरियों को बांधकर रखा गया था कैंट थाना क्षेत्र में 1 महीने से तेंदुआ दिखाई दे रहा था। कई जंगली जानवरों को शिकार बना चुका था जिसके चलते उप प्रभागीय वन अधिकारी एनके सुधीर के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र में कई जगह तेंदुए की निगरानी के लिए जंगल में 20 CCTV कैमरे लगाए गए थे। पकड़ने के लिए लोहे के पिंजड़े भी कई जगहों पर लगाए थे पिंजड़ों में बकरियों को बांधकर रखा गया था। मीरन घाट से 100 मीटर दूरी पकड़ा गया एक दिन पहले मीरन घाट पुलिस चौकी के पास लगाए गए पिंजड़े में बांधी गई बकरी को तेंदुए ने खींच कर खा लिया था। शिकार के चक्कर में सोमवार भोर लगभग 3 बजे दोबारा तेंदुआ मीरन घाट से लगभग 100 मीटर दूरी पहुंचा। पिंजड़े में बकरी का शिकार करने के लिए जैसे घुसा पिंजड़ा बंद हो गया। कुमारगंज वन रेंज के वन दरोगा हौसला प्रसाद पांडे बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव और रुदौली वन रेंज के बीट प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने तत्काल पिजरे में कैद कर दिया। ऊपर से जाल को डालते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी। एक महीने से यह तेंदुआ कैंट थाना क्षेत्र में घूम रहा था उप प्रभागीय वन अधिकारी एनके सुधीर ने बताया कि 1 माह से यह तेंदुआ कैंट थाना क्षेत्र में घूम रहा था जिसको पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगाई गई थीं। तेंदुआ कहां पर छोड़ा जाएगा इस सवाल पर उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों का जैसे निर्देश मिलेगा वैसे काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Required fields are marked *