ITBP के जवानों के शवों को LG मनोज सिन्हा ने दिया कंधा पहलगाम हादसे में गई थी 7 जवानों की जान

ITBP के जवानों के शवों को LG मनोज सिन्हा ने दिया कंधा पहलगाम हादसे में गई थी 7 जवानों की जान

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बस दर्घटना में वीरगति को प्राप्त आईटीबीपी के जवानों का डीपीएल श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धांजलि अप्रित की। बस के ब्रेक फेल हो जाने से वो नदी में गिर गई थी। बस में 37 आईटीबीपी के जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मी सवार थे। पुष्पांजलि समारोह के बाद एलजी जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा आईटीबीपी जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। श्रीनगर से जवानों के शव उनके घरों को भेजे जाएंगे


आईटीबीपी डीजी एसएल थाओसेन ने पहलगाम की घटना पर कहा कि आईटीबीपी एक उत्कृष्ट बल है जो 15 अगस्त के पूरे समारोह में ड्यूटी पर था। हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है हमने 7 जवान खो दिए। कई घायल हैं जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारा ध्यान उन्हें सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने पर है। पहलगाम दुर्घटना पर दिलबाग सिंह ने कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने यहां इतने लंबे अरसे तक जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई उसके लिए हम इनका आभार व्यक्त करते हैं। 


दिलबाग सिंह ने कहा कि यात्रा समाप्त होने पर ये लोग वापस जा रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। हादसे में सभी जवान जख्मी हुए और 7 जवान शहीद हो गए। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 33 जवानों को सुरक्षित निकाला गया था जिसमें 4 जवान गंभीर रूप से घायल हैं उनका बेहतर इलाज कराया जा रहा है।


 References: Australian online casinos References: https://moiafazenda.ru/user/hairswim45/
roycedehamel220@hotmail.it, 16 May 2026

 References: Spin palace www.bud108.com
mayerdusty433@yahoo.com, 24 July 2026

raymonthornburg810@outlook.com, 06 August 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *