2023 चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ को लेकर भाजपा का बड़ा फैसला अरुण साव होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

2023 चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ को लेकर भाजपा का बड़ा फैसला अरुण साव होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव होंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। अरुण सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा ने अरुण साव छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 


आपको बता दें कि 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। भाजपा सरकार में वापसी के लिए लगातार मेहनत कर रही है। अरुण साव भाजपा के बड़े नेता हैं। वह फिलहाल बिलासपुर से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Required fields are marked *