भारत के खिलाफ पाकिस्तान अपनी साजिशों से बाज नहीं आता है। वह लगातार भारत को कभी जमीन पर तो कभी जल में घेरने की कोशिश करता है। लेकिन यह बात तो सच है कि उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है। एक बार फिर से भारतीय सीमा में पाकिस्तान की घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया है। इस बार पाकिस्तानी युद्धपोत भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसके नापाक मंसूबों पर इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने पानी फेर दिया। दरअसल समुद्री लहरों का फायदा उठाकर पाकिस्तान का युद्धपोत भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी वह इंडियन कोस्टल गार्ड के समुद्री निगरानी विमान डोर्नियर के रडार पर आ गया।
जैसे ही भारतीय तटरक्षक बलों को इसका सिग्नल मिला वे सक्रिय हो गए और पाकिस्तानी युद्धपोत को सबक सिखाने की तैयारी में जुट गए। मजबूरन पाकिस्तानी युद्धपोत को वापस अपने सीमा में लौटना पड़ा। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय जल क्षेत्र में इस तरह की हिमाकत की गई है। इससे पहले भी पाकिस्तान लगा था इस तरह की हिमाकत करता रहता है और हर बार उसे करारा जवाब भी मिलता है। भारत में अपने जल क्षेत्र ममें भी जबरदस्त पहरा लगा रखा है। आलम तो यह भी है कि गुजरात के पास भारतीय समुद्री सीमा के 5 मिल के इलाके में किसी भी मछुआरे को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती है। भारतीय नौसेना इसको लेकर काफी सख्त है।
जानकारी के मुताबिक जैसे ही पाकिस्तानी युद्धपोत डोर्नियर के रडार पर आया उसने अपने कमांड सेंटर को इस बारे में सूचित भी कर दिया। डोर्नियर की ओर से एक चेतावनी भी जारी की गई उसे हर हाल में लौटने को कहा गया। लेकिन पाकिस्तानी युद्धपोत पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। डोर्नियर लगातार पाकिस्तानी युद्धपोत की गतिविधियों पर नजर बनाए रखा। डोर्नियर ने तो पाकिस्तानी युद्धपोत के सामने से दो तीन बार उड़ान तक भरी है। ऐसा सूत्रों का दावा है। यही कारण है कि आखिरकार पाकिस्तानी युद्धपोत आलमगीर को पीछे हटना पड़ा। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि हो सकता है पाकिस्तानी नेवी का एयरपोर्ट भारतीय तैयारियों का जायजा लेने के लिए हमारे जल क्षेत्र में घुसा हो। लेकिन उसे उसकी भाषा में करारा जवाब मिल गया।
