एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है। द्रौपदी मुर्मू ने भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति निर्वाचित होकर इतिहास रच दिया। वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू को करीब 64 फ़ीसदी वोट हासिल हुआ है। राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। कोटा (राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए) 5,28,491 था। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है। कुल 53 अवैध वोट थे। उन्होंने कहा कि गणना पूरी करने के बाद कोटा निकाला गया जिसमें द्रौपदी मुर्मू को उस कोटे से अधिक वोट मिले। इसके आधार पर मैंने निर्वाचन अधिकारी होने के नाते यह घोषणा की है।
द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं, मिले 64 फ़ीसदी वोट
