सपा विधान परिषद नेतृत्व में बड़ा फेरबदल, जासमीर अंसारी बने नए नेता प्रतिपक्ष

सपा विधान परिषद नेतृत्व में बड़ा फेरबदल, जासमीर अंसारी बने नए नेता प्रतिपक्ष

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए जासमीर अंसारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। जासमीर अंसारी वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल बिहारी यादव की जगह लेंगे।


आगामी राजनीतिक समीकरणों के बीच बड़ा बदलाव

पार्टी के इस फैसले को आगामी राजनीतिक समीकरणों और सांगठनिक रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जासमीर अंसारी के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


जल्द संभालेंगे नई जिम्मेदारी

जासमीर अंसारी जल्द ही औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जासमीर मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। लाल बिहारी यादव की जगह उन्हे ये पद दिया गया है।

Leave a Reply

Required fields are marked *