प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर रूस से बधाई संदेश मिला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार, 17 सितंबर को पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव है। उन्होंने भारत और रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी का भी जिक्र किया।
पुतिन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देशवासियों के बीच बहुत प्रतिष्ठित हैं और वैश्विक मंच पर उनका बड़ा प्रभाव है। उन्होंने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
