BRICS Summit के बीच दिल्ली मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट, 11 से 13 सितंबर तक इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

BRICS Summit के बीच दिल्ली मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट, 11 से 13 सितंबर तक इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नई दिल्ली: BRICS सम्मेलन के चलते 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली मेट्रो सेवाएं बंद होने की अटकलों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि सभी मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक खुले रहेंगे और मेट्रो का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।


सड़कें बंद रहेंगी, मेट्रो से सफर रहेगा जारी

वैश्विक नेताओं के काफिलों के गुजरने के चलते लुटियन दिल्ली समेत राजधानी की कई सड़कों को बंद रखा जाएगा। ऐसे में दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा का साधन बनी रहेगी।


राजधानी में शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, शनिवार और रविवार को भी छुट्टी होने के कारण मेट्रो में यात्रियों की संख्या आम दिनों की तुलना में कम रहने की संभावना है।


DMRC ने यात्रियों से की अपडेट पर नजर रखने की अपील

डीएमआरसी ने कहा है कि जब तक विशेष रूप से कोई अन्य घोषणा नहीं की जाती, मेट्रो सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप पर नजर बनाए रखें।


11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा दिल्ली मेट्रो म्यूजियम

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा। डीएमआरसी के मुताबिक, इसके बाद 14 सितंबर को म्यूजियम अपने साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेगा।


म्यूजियम 15 सितंबर से दर्शकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Required fields are marked *