प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने परखी संगठन की तैयारियां

प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने परखी संगठन की तैयारियां

हरदोई ( उत्तरप्रदेश)

प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा जिला कार्यालय में बैठक

कर लिया तैयारियों का जायजा 

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के समरसता अभियान के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान तथा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों का आधार मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के साथ ही आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए।

प्रभारी मंत्री ने समरसता अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री ने जन प्रतिनिधियों के साथ आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनसंवाद और जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी। 

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने प्रभारी मंत्री को जिले में संगठन की ओर से की जा रही गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर अपने सुझाव रखे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर संगठन की तैयारियों को गति देने और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित रहे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी के वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री विमल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती सांसद जय प्रकाश, विधायक रामपाल वर्मा, अलका अर्कवंशी आदि ।

BJP UttarPradesh 

BJP Uttar Pradesh Asim Arun


 References: New payid pokies australia https://peatix.com/user/30787022/view
dietervesely379@gmail.com, 25 October 2026

 References: Payid pokies bonus codes https://myspace.com
mccollumsamual245@att.net, 26 October 2026

 References: New BPay casinos Australia http://jslt28.com/home.php?mod=space&uid=4008127
linoansell791@sfr.fr, 26 October 2026

 References: Best MiFinity bonuses AU best paying MiFinity casinos Australia
josefahanslow765@gmail.com, 27 October 2026

 References: Best online pokies australia neosurf https://mapleprimes.com/users/dealpants1
gannerrol319@gmail.com, 27 October 2026

 References: PayID gambling sites spivey-travis-4.blogbright.net
kongjoshua478@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *