पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री संग की मारपीट, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री संग की मारपीट, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

बुलंदशहर में पूर्व विधायक और सपा नेता गुड्डू पंडित पर उनकी पत्नी अर्चना पंडित से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। अर्चना पंडित ने शिकारपुर थाने में शिकायत देकर गुड्डू पंडित से जान का खतरा बताया है।


अर्चना पंडित कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और सामने आए वीडियो की जांच की जा रही है।


वीडियो में बाल खींचने और घसीटने का आरोप

सामने आए वीडियो में गुड्डू पंडित और अर्चना पंडित के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि गुड्डू पंडित ने अर्चना के बाल खींचे और उन्हें फर्श पर घसीटा। वीडियो में अर्चना चिल्लाती हुई दिखाई देती हैं और झाड़ू से गुड्डू पंडित को मारने की कोशिश करती हैं।


इसके बाद गुड्डू पंडित उन्हें झाड़ू समेत खींचते हुए नजर आते हैं। अर्चना उन्हें गुंडा-बदमाश कहती हुई घर से बाहर निकलकर भागती दिखाई देती हैं। बताया गया है कि वीडियो 2 सितंबर का है, जो अब सामने आया है। घटना बुलंदशहर कलेक्ट्रेट से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अर्चना के घर की बताई जा रही है।


अर्चना ने शिकारपुर थाने में दी शिकायत

अर्चना पंडित ने गुरुवार को शिकारपुर थाने में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके घर में घुसे और उनके साथ मारपीट की।


शिकायत के मुताबिक, अर्चना अपने बेटे समर पंडित के साथ घर पर थीं। इसी दौरान गुड्डू पंडित वहां पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए उन्हें आवाज देने लगे।


धक्का देकर गिराने और मारपीट का आरोप

अर्चना के मुताबिक, दरवाजा खोलते ही गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।


अर्चना ने बताया कि उनकी चीख सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और मोबाइल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। वीडियो बनता देखकर गुड्डू पंडित पीछे हट गए। इसके बाद अर्चना किसी तरह घर से निकलकर सड़क की ओर भागीं और पुलिस को सूचना दी।


तलाक का मामला वापस लेने का दबाव?

अर्चना ने शिकायत में आरोप लगाया कि गुड्डू पंडित और उनके परिवार की ओर से उन्हें और उनके बेटे को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका और गुड्डू पंडित का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।


अर्चना का आरोप है कि पूर्व विधायक चाहते हैं कि वह तलाक का केस वापस ले लें और इसी वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है।


पुलिस कर रही वीडियो और आरोपों की जांच

CO सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक, कांग्रेस नेत्री ने गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दी है और एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और वीडियो की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।


करीब दो साल से चल रहा विवाद

अर्चना पंडित और गुड्डू पंडित के बीच पिछले करीब दो साल से विवाद चलने की बात सामने आई है। करीब दो साल पहले भी अर्चना ने गुड्डू पंडित और उनके परिवार से जान का खतरा बताया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद तलाक की कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया।


दो बार डिबाई से विधायक रह चुके हैं गुड्डू पंडित

गुड्डू पंडित पहली बार 2007 में बसपा के टिकट पर डिबाई विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2012 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर डिबाई से चुनाव जीतकर दूसरी बार विधायक बने।


वर्ष 2016 में उन्होंने सपा छोड़ दी थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर बुलंदशहर सदर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2019 में उन्होंने बसपा के टिकट पर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और वहां भी हार का सामना करना पड़ा।


2022 में उन्होंने सपा छोड़कर शिवसेना का दामन थामा और 2023 में दोबारा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।


अर्चना भी सपा के टिकट पर लड़ चुकी हैं चुनाव

अर्चना पंडित पहले समाजवादी पार्टी में सक्रिय थीं। वर्ष 2023 में उन्होंने बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव सपा के बैनर तले लड़ा था। इस चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी हिमांशु मित्तल की पत्नी से हारकर दूसरे स्थान पर रही थीं।


बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। फिलहाल वह कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।


 References: Osko pokies welcome bonus http://wou.malaysia2host.com/home.php?mod=space&uid=357253
micaelacrutchfield777@att.net, 17 October 2026

 References: Payid pokies real money https://may22.ru/user/novelback77/
bacasusie287@laposte.net, 17 October 2026

 References: New payid pokies australia https://hedgedoc.dawan.fr
scarfeliza754@yahoo.com, 17 October 2026

 References: Payid withdrawal online pokies payid pokies no KYC
cahillirma945@yahoo.com, 17 October 2026

 References: Osko pokies sign up bonus prpack.ru
williefarris774@gmail.com, 17 October 2026

 References: Best payid pokies https://ardsglobal.org/author/pailamount54/
donahoearlette61@gmail.com, 17 October 2026

 References: Safe BPay pokies BPay pokies app
sylvesterfairley760@sfr.fr, 18 October 2026

 References: Payid pokies bonus codes pad.cttue.de
irizarryagustin744@yahoo.co.uk, 20 October 2026

 References: Mobile pokies Osko https://www.wulanbatuoguojitongcheng.com/
silasreinhardt883@gmail.com, 20 October 2026

scotgottlieb946@yahoo.com, 20 October 2026

 References: Legal bpay pokies australia how to deposit on pokies with bpay
gradyferro16@live.fr, 21 October 2026

 References: Payid pokies online https://gitlab.ujaen.es/lockethorn1
jillianbethea142@hotmail.es, 21 October 2026

 References: Neosurf online gambling real money australia hedgedoc.info.uqam.ca
krieresperanza705@hotmail.com, 22 October 2026

 References: Best australian neosurf casinos online slots australia neosurf
diannejenkinson625@hotmail.it, 22 October 2026

 References: Real money payid online pokies https://ebbesen-goldstein-2.hubstack.net
dariolampungmeiua862@gmail.com, 23 October 2026

 References: Instant play payid pokies app.wedonthavetime.org
linwoodgarth675@charter.net, 25 October 2026

 References: Payid pokies no KYC https://mapleprimes.com/users/gamesubway78
groomswilburn842@gmail.com, 26 October 2026

 References: Pokies accepting bpay top up pokies account with BPay
carltonlesina995@gmail.com, 26 October 2026

 References: Tablet pokies bpay alfa-power.de
dennyslaton36@yahoo.com, 27 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *