होर्डिंग मत लगाओ, बूथ पर दम दिखाओ! लखनऊ दौरे से पहले यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश

होर्डिंग मत लगाओ, बूथ पर दम दिखाओ! लखनऊ दौरे से पहले यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश

उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े 5-6 सितंबर को अपने पहले आधिकारिक लखनऊ दौरे पर पहुंच रहे हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। राजधानी पहुंचने से पहले तावड़े ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक स्पष्ट और कड़ा संदेश जारी किया है।



विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके स्वागत में किसी भी प्रकार के होर्डिंग, बैनर या पोस्टर न लगाए जाएं और सड़कों पर अनावश्यक भीड़ जुटाने से बचा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आडंबर और दिखावे के बजाय बूथ स्तर पर काम करना और सक्रियता दिखाना पार्टी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उनका मुख्य जोर ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र पर है।


अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान तावड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें करेंगे। इस दौरान वे चुनावी तैयारियों का जमीनी रोडमैप परखेंगे और बूथ मैनेजमेंट को धार देने की नई रणनीति पर मंथन करेंगे।

Leave a Reply

Required fields are marked *