यूपी टी-20 लीग क्वालीफायर मैच शुरू… मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस आमने-सामने… जानें किस को मिली गेंदबाजी…

यूपी टी-20 लीग क्वालीफायर मैच शुरू… मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस आमने-सामने… जानें किस को मिली गेंदबाजी…

उत्तर प्रदेश T20 लीग के चौथे सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू हो चुका है। यह महामुकाबला टेबल-टॉपर मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस की टीमों के बीच खेला जा रहा है। मैच में मेरठ मेवरिक्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ फाल्कंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।


बता दें, इकाना की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कंस की नजरें घरेलू दर्शकों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि आज का मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।


टूर्नामेंट के इस सबसे महत्वपूर्ण चरण में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ मेरठ की टीम अपनी शानदार गेंदबाजी से मेजबान लखनऊ को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी, वहीं लखनऊ के बल्लेबाज धमाकेदार शुरुआत देकर फाइनल का टिकट काटने के इरादे से मैदान में उतरे हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *