फतेहपुर में शराब ठेके के सामने बेटे के विवाद में पिता की गोली मारकर हत्या, सीने में दो गोलियां लगीं; मुख्य आरोपी फरार

फतेहपुर में शराब ठेके के सामने बेटे के विवाद में पिता की गोली मारकर हत्या, सीने में दो गोलियां लगीं; मुख्य आरोपी फरार

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बेटे के विवाद को सुलझाने पहुंचे पिता की सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान असनी गांव निवासी 46 वर्षीय मनीष दुबे के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।


कैसे हुआ पूरा विवाद?

बताया जा रहा है कि मनीष दुबे का बेटा वैभव रात करीब 11 बजे शराब ठेके के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद के बेटों से उसकी किसी बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही वैभव के पिता मनीष दुबे और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दूसरी तरफ गोवर्धन ने ठेका मालिक अमन सिंह और उसके भाई मनु सिंह को फोन कर बुला लिया। आमने-सामने आते ही बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी मनु सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और मनीष दुबे के सीने में दो गोलियां दाग दीं।


अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

गोली लगते ही मनीष गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में पुलिस और परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मनीष ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी से पुश्तैनी जमीन को लेकर भी पुराना विवाद चल रहा था।


पुलिस ने क्या कहा?

एसपी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमन सिंह और मनु सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।


 References: 10 dollar deposit pokies payid best payid pokies
alexandriawoodcock114@hotmail.com, 25 October 2026

 References: 5 dollar deposit pokies payid topsitenet.com
lavonstace284@gmail.com, 26 October 2026

 References: BPay pokies no download http://bbs.lotsmall.cn/
blondellhain457@laposte.net, 27 October 2026

 References: Osko slots Australia http://warblog.hys.cz/user/radiocave9/
betseyfrazer299@gmail.com, 28 October 2026

 References: Online pokies payid no deposit https://www.canadaasians.com/home.php?mod=space&uid=313490
lilliefenner542@sfr.fr, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *