हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या में 200 पुलिसकर्मी और STF तैनात, CCTV में दिखे चार शूटर, जांच जारी

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या में 200 पुलिसकर्मी और STF तैनात, CCTV में दिखे चार शूटर, जांच जारी

शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की जिम से निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आठ थानों की पुलिस फोर्स, एसओजी, सर्विलांस टीम और मेरठ जोन की एसटीएफ समेत करीब 200 पुलिसकर्मियों को इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में लगाया गया है।


CCTV फुटेज में मिले अहम सुराग

घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए नई उम्र के शूटरों को भेजा गया था। सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश दिख रहे हैं, जिनमें से दो ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे, जबकि एक बदमाश पीठ पर बैग टांगे हुए था।


बदमाशों के भागने के रूट की ट्रेसिंग जारी

पुलिस की टीमें मोबाइल सर्विलांस, डंप डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के भागने के रास्ते को ट्रैक कर रही हैं। लोनी सीमा और हरियाणा सीमा से सटे इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शामली के एसपी ने सोनीपत के एसपी और वहां की सीआईए टीम से भी इस हत्याकांड को लेकर बातचीत की है, ताकि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Required fields are marked *