बरेली में नकली कपड़ों का बड़ा खेल, नामी ब्रांड के फर्जी प्रोडक्ट बरामद, फैक्ट्री मालिकों पर केस

बरेली में नकली कपड़ों का बड़ा खेल, नामी ब्रांड के फर्जी प्रोडक्ट बरामद, फैक्ट्री मालिकों पर केस

बरेली में नामी ब्रांड के नाम पर नकली कपड़ों का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 और 25 में दो जगह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में नकली ब्रांडेड कपड़े बरामद हुए।


पुलिस की रेड में 505 सीके ब्रांड की नकली टी-शर्ट, टॉमी हिलफिगर की 501 नकली टी-शर्ट और बॉस कंपनी की 400 नकली टी-शर्ट मिली हैं। इसके अलावा 220 अंडर आर्मर लोअर समेत अन्य कपड़े भी बरामद किए गए हैं।


दोनों कारखाना मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जांच में सामने आया कि इन जगहों पर नामी कंपनियों के ब्रांड और लोगो का इस्तेमाल कर नकली कपड़े तैयार किए जा रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों कारखाना मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पूरे नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस


पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली कपड़ों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।बरेली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नकली ब्रांडेड सामान बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Required fields are marked *