राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज लखनऊ में पार्टी की राजनीतिक ताकत का शक्ति प्रदर्शन करेंगे। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।
बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की कार्ययोजना की समीक्षा होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट मतदाताओं के बीच प्रभाव रखने वाली RLD अब ब्राह्मण समाज में भी अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
जाट-ब्राह्मण समीकरण पर भी होगी चर्चा
कार्यक्रम में जाट-ब्राह्मण समीकरण और पार्टी के सामाजिक विस्तार को लेकर विशेष चर्चा होगी। जयंत चौधरी पार्टी पदाधिकारियों से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की दिशा तय करेंगे।
संगठन की मजबूती पर जयंत चौधरी का फोकस
लखनऊ में होने वाला यह आयोजन RLD की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक के जरिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर देगी।
