हमीरपुर में GEN-ALPHA बच्चों का हल्लाबोल, सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

हमीरपुर में GEN-ALPHA बच्चों का हल्लाबोल, सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

हमीरपुर: जिले में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में GEN-ALPHA के बच्चे हाथों में अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग करने लगे।


प्रशासन से स्कूल तक जाने के लिए पक्की सड़क बनवाने की मांग की


प्रदर्शन कर रहे बच्चों का कहना है कि स्कूल आने-जाने के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “हमारे भी सपने हैं, हमें भी DM बनना है।” बच्चों ने प्रशासन से स्कूल तक जाने के लिए पक्की सड़क बनवाने की मांग की।



कई बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए


प्रदर्शन में ग्राम पंचायत चंदूपुर के रहने वाले ग्रामीण और कई बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए। बच्चों और ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की मांग की और कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक वह मौके पर डटे रहेंगे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी बच्चों ने इससे पहले डीएम कार्यालय में प्रवेश करने का भी प्रयास किया था। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।


कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई


ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बच्चों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। फिलहाल बच्चे और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *