UP Election 2027: कांग्रेस का त्रिस्तरीय प्लान तैयार, Gen Z वोटरों पर फोकस और सपा के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन तेज

UP Election 2027: कांग्रेस का त्रिस्तरीय प्लान तैयार, Gen Z वोटरों पर फोकस और सपा के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन तेज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी ने चुनावी तैयारी के लिए त्रिस्तरीय योजना तैयार की है, जिसमें युवाओं और Gen Z वोटरों को जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर दिया जा रहा है।


कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और नए मतदाताओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाई जाए। पार्टी का मानना है कि युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने से Gen Z के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो सकती है।


राहुल गांधी के कार्यक्रमों से युवाओं पर फोकस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे।


इससे पहले राहुल गांधी कोटा और देहरादून में भी छात्रों से जुड़े कार्यक्रम कर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं की चिंताओं को लगातार उठाया जा रहा है।


पार्टी अब 2027 के विधानसभा चुनाव में युवाओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस का फोकस खासतौर पर उन नए मतदाताओं पर है जो शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं।


सपा के साथ सीट बंटवारे पर जल्द फैसला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर भी कांग्रेस ने बातचीत तेज कर दी है। पार्टी चाहती है कि चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे की स्थिति साफ हो जाए, जिससे कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे।


इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक की थी। बैठक में गठबंधन और सीट बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।


संगठन मजबूत करने की तैयारी

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बदलाव कर रही है। पार्टी ने संगठन में कई नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी की है।


बसपा के कमजोर होने के बाद कांग्रेस दलित वोट बैंक को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी रणनीति के तहत अंबेडकरवादी नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।


इसके अलावा पार्टी ने कई नेताओं को संगठन की जिम्मेदारियां दी हैं, जिनमें अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, वरुण चौधरी, संजीव आर्य और अब्दुल हन्नान शामिल हैं।


 References: Real money payid online pokies https://doc.anagora.org/
hassanreade78@hotmail.com, 25 October 2026

 References: Bpay deposit pokies australia intensedebate.com
amydiggs370@gmail.com, 26 October 2026

 References: Play online pokies payid australia https://pad.nixnet.services/
rainaludwick969@yahoo.co.uk, 26 October 2026

 References: Mobile pokies bpay BPay jackpot pokies
roslynhelbig808@yahoo.com, 29 October 2026

 References: 10 dollar deposit pokies payid skitterphoto.com
christiemault658@yahoo.com, 29 October 2026

 References: High roller payid pokies VIP payid pokies australia
palmaharriett602@hotmail.com, 29 October 2026

 References: Newest neosurf casinos australia neosurf free spins no deposit australia
andreasflynn30@gmail.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *