AK-47 जैसे हथियारों के साथ युवकों का Video Viral, Ranchi में पुलिस जांच पर सवाल

AK-47 जैसे हथियारों के साथ युवकों का Video Viral, Ranchi में पुलिस जांच पर सवाल

झारखंड के रांची से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक AK-47 जैसी दिखने वाली राइफल और अन्य हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है और इसके साथ धमकी भरा संदेश भी दिखाई दे रहा है।



वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि युवक बिना लाइसेंस हथियार लेकर घूमते हैं और उन्हें किसी का डर नहीं है। वीडियो में यह भी लिखा है कि उनके संबंध प्रभावशाली लोगों से हैं और वे किसी भी स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।


यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर SK Sonu Khan नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह रांची के किसी इलाके का वीडियो है और इसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान सोनू खान के रूप में की जा रही है।


हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि वीडियो में दिख रहे हथियार असली हैं या फिर डमी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों में चर्चा तेज है।

Leave a Reply

Required fields are marked *