भारत में लॉन्च हुआ Lava Virat V1 5G और Virat V1 स्मार्टफोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी; कीमत 15 हजार से भी कम

भारत में लॉन्च हुआ Lava Virat V1 5G और Virat V1 स्मार्टफोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी; कीमत 15 हजार से भी कम

भारतीय बाज़ार में लावा ने दो नए स्मार्टफोन लावा विराट V1 5G और लावा विराट V1 लॉन्च किए हैं। बता दे कि लावा ने ये स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप में बनाए हैं। दोनों स्मार्टफोन UNISOC सीरीज़ के चिपसेट के साथ सस्ती कीमत पर बाज़ार में उतारे गए हैं।


जाने कितनी होगी कीमत


लावा विराट V1 5G और लावा विराट V1 स्मार्टफोन की बिक्री 31 जुलाई से फ्लिपकार्ट और लावा वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।


जाने लावा विराट V1 5G के स्पेसिफिकेशन्स


लावा विराट V1 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है। लावा का यह फोन IP64-रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह फोन UNISOC T8200 चिपसेट और 4GB रैम के साथ आता है। इसके साथ ही यह फोन 64 GB इंटरनल स्टोरेज और SD कार्ड स्लॉट के साथ पेश किया गया है। लावा K फोन में यूजर्स को 4GB वर्चुअल रैम भी दी जाती है।


6,000mAh की बैटरी दी गई


लावा विराट V1 5G स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ AI सेकेंडरी कैमरा लेंस भी आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। लावा K में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देगा। इसका मतलब है कि आपको अपने फोन में प्री-इंस्टॉल्ड ब्लोटवेयर ऐप्स नहीं दिखेंगे। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है: आर्या ब्लू और सोनार गोल्ड।


जाने लावा विराट V1 के स्पेसिफिकेशन्स


लावा विराट V1 स्मार्टफोन 4G सपोर्ट के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले है। लावा ने इसे 5,000mAh की बैटरी और डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग दी है। यह फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ है। फोन 4GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 64GB की इंटरनल स्टोरेज और SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।


कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है। यह 4G फोन क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देगा। यह फोन नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है।

Leave a Reply

Required fields are marked *