‘एशियन गेम्स में फिर मचेगा भारत-पाक क्रिकेट का घमासान’… जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीमों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल…

‘एशियन गेम्स में फिर मचेगा भारत-पाक क्रिकेट का घमासान’… जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीमों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल…

जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशियाई खेलों में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल सकता है। टूर्नामेंट के लिए जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिल गया है। दोनों ही टीमों के शेड्यूल को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


जारी शेड्यूल के अनुसार, एशियाई खेलों में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक खेली जाएगी, जबकि महिलाओं के मुकाबले 17 से 22 सितंबर के बीच आयोजित होंगे। ये सभी मुकाबले जापान के आइची प्रांत के कोरोजी एथलेटिक पार्क में टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि महिला टीम की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ करेगी और फाइनल मुकाबले में उसकी टक्कर पाकिस्तान से हो सकती है। वहीं, पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आ सकती हैं।


क्रिकेट चौथी बार एशियाई खेलों के आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा बना है। इससे पहले साल 2010 के ग्वांगझू, 2014 के इंचियोन और 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी क्रिकेट खेला जा चुका है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 10 पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है। भारत-पाक के बीच संभावित महामुकाबले को लेकर फैंस में अभी से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है।



 References: Payid pokies withdrawal 10 dollar deposit pokies payid
cindythow73@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Bpay deposit bonus pokies https://hedgedoc.dawan.fr/2ui0YhoYQ4KyQXVtk3u48Q
dessieeverett833@gmail.com, 26 October 2026

 References: Payid withdrawal online pokies instant play payid pokies
maryannemocatta956@gmail.com, 26 October 2026

 References: Play pokies with BPay real money pokies bpay
crystalthacker306@bigpond.com, 26 October 2026

 References: Aud wire transfer casinos viproskurnin.ru
loisrieger281@gmail.com, 27 October 2026

 References: Online pokies using bpay http://bbs.88moli.top
sherermohammed144@gmail.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *