लखनऊ को जल्द मिलेगा नया पुलिस कमिश्नर, अमरेंद्र सिंह सेंगर की डीजी पद पर हो सकती है पदोन्नति

लखनऊ को जल्द मिलेगा नया पुलिस कमिश्नर, अमरेंद्र सिंह सेंगर की डीजी पद पर हो सकती है पदोन्नति

लखनऊ को जल्द ही नया पुलिस कमिश्नर मिल सकता है। मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर को सोमवार को डीजी पद पर पदोन्नत किए जाने की संभावना है। इसके बाद लखनऊ में नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती को लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है।


शासन की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। अमरेंद्र सिंह सेंगर की पदोन्नति अगले महीने होनी थी, लेकिन डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडेय को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सरदार वल्लभ पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक बनाए जाने के बाद उनकी पदोन्नति का रास्ता एक महीने पहले ही साफ हो गया।


शासन ने बीते दिन सुजीत पांडेय को रिलीव कर दिया है। हालांकि, अमरेंद्र सिंह सेंगर की पदोन्नति पहले 30 अगस्त को डीजी ए मुथा जैन के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रस्तावित थी।

Leave a Reply

Required fields are marked *