” जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए “, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर RSS का बड़ा बयान

” जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए “, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर RSS का बड़ा बयान

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी और गबन के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS की ओर से पहला बड़ा बयान सामने आया है। संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि दान पात्रों में जमा राशि की कथित चोरी की घटना ने पूरे समाज और रामभक्तों की भावनाओं तथा आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है।


संघ ने इस मामले में संयम बनाए रखने की अपील की


उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं का लाभ उठाकर कुछ लोग हिंदू धर्म और समाज को बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ऐसी कोशिशों को पूरी तरह विफल किया जाना चाहिए। संघ ने पूरे हिंदू समाज से इस मामले में धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है।



जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कठोर दंड मिलना चाहिए – RSS


RSS ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कठोर दंड मिलना चाहिए। और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। संगठन ने राम मंदिर ट्रस्ट से भी अपेक्षा जताई है कि वह अपने संचालन और व्यवस्था में मौजूद कमियों की समीक्षा करे और उन्हें तुरंत दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए।


संघ का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर पारदर्शिता और मजबूत व्यवस्था बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास अटूट बना रहे। इस पूरे मामले को लेकर संघ ने यह भी कहा कि रामभक्तों की आस्था की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Required fields are marked *