अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, लखनऊ से अयोध्या आ रही स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, लखनऊ से अयोध्या आ रही स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

अयोध्या: लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। थाना रौनाही क्षेत्र के मुबारकगंज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


हादसे के बाद मची चीख-पुकार


जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो लखनऊ से अयोध्या की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *