पीलीभीत में एक लाख का इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, आरोपी के सीने में लगीं गोली , फायरिंग के दौरान दो कांस्टेबल भी घायल

पीलीभीत में एक लाख का इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, आरोपी के सीने में लगीं गोली , फायरिंग के दौरान दो कांस्टेबल भी घायल

पीलीभीत के कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता मर्डर केस का मुख्य शूटर और 1 लाख रुपये का इनामी सरबजीत सिंह शनिवार देर रात पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना इलाके का रहने वाला सरबजीत पिछले एक महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पीलीभीत पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।


दो कांस्टेबल भी घायल


बता दे कि शनिवार देर रात बिलसंडा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास हुए एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से सरबजीत सिंह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर के दौरान बिलसंडा के SP जगदीप मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि SOG के एक कांस्टेबल और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। SP सुकीर्ति माधव ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया है।


पुलिस पर बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग की


पुलिस के मुताबिक, देर रात सूचना मिली कि पप्पू गुप्ता मर्डर केस का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह अपने एक साथी के साथ शीतलपुर गांव के पास मौजूद है। सूचना मिलने पर बिलसंडा थाना पुलिस और SOG टीम ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा देखकर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


बदमाश के सीने लगी गोली


पुलिस टीम ने अचानक हुई फायरिंग से खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। इसी बीच एक गोली सरबजीत सिंह के सीने में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया, जहां फर्स्ट एड के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Required fields are marked *