लखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश, हरदोई पुलिस के रवैये से परेशान होकर परिवार ने उठाया खौफनाक कदम!

लखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश, हरदोई पुलिस के रवैये से परेशान होकर परिवार ने उठाया खौफनाक कदम!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब हरदोई जिले से आए एक पीड़ित परिवार ने अचानक आत्मदाह का प्रयास किया। विधानसभा जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में परिवार को खुदकुशी की कोशिश करते देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया और परिवार को आग लगाने से रोककर सुरक्षित हिरासत में ले लिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके साथ चोरी और बेरहमी से मारपीट की वारदात हुई थी, जिसे लेकर वे पिछले एक महीने से लगातार हरदोई के संडीला थाने के चक्कर काट रहे हैं।

आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने अब तक दबंगों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया और उन्हें लगातार टरकाया जा रहा था। कार्रवाई न होने और स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई न होने से हताश होकर परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। फिलहाल हजरतगंज पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर रही है और हरदोई पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Required fields are marked *