Google Gemini AI Privacy Alert: क्या आपका Personal Data सुरक्षित है? तुरंत बदलें ये 7 प्राइवेसी Settings

Google Gemini AI Privacy Alert: क्या आपका Personal Data सुरक्षित है? तुरंत बदलें ये 7 प्राइवेसी Settings

क्या आप भी Google Gemini इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं, तो यह खबर एक बार जरुर पढ़ें? कभी आपने सोचा है कि यह एआई चैटबॉट आपको बेहतर जवाब देने के लिए आपके बारे में ज्यादा-ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश करता है। हालांकि, अब सवाल यह है कि एक चैटबॉट को आपकी निजी जानकारी की जरुरत है?

दरअसल, जेमिनी आपकी सर्च हिस्ट्री, शेयर की गई फाइलें, तस्वीरें, वीडियो, वॉइस रिकॉर्डिंग और यहां तक कि आपके Gmail और Drive का डेटा भी पढ़ सकता है। वैसे इस डेटा का इस्तेमाल एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। इस डेटा का प्रयोग एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। भले ही आप सीधे जेमिनी का प्रयोग न कर रहे हों, लेकिन गूगल के अन्य प्रोडक्ट्स माध्यम से यह एआई मॉडल आपका डेटा कलेक्ट कर रहा है। लेकिन Google प्राइवेसी कंट्रोल के कुछ विकल्प प्रदान करता है, लेकिन उन्हें ढूंढना और समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

 सर्च डेटा को AI ट्रेनिंग से रोकें

Google अब सर्च में आपके द्वारा अपलोड की गई फोटो, ऑडियो और दस्तावेजों का उपयोग अपनी AI तकनीक को बेहतर बनाने के लिए कर सकता है। यदि आप नहीं चाहते कि आपकी अपलोड की गई फाइलें इस काम में इस्तेमाल हों, तो Google की "My Activity" सेटिंग्स में जाएं। वहां "Search Services History" खोलें और "Save media" वाले विकल्प का टिक (✓) हटा दें।

पुरानी चैट्स को ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने से बचाएं

जेमिनी आपकी बातचीत से सीखता है। इसको रोकने का एक ही तरीका है कि आप अपनी Gemini Activity को बंद कर दें। Gemini Apps Activity पेज पर जाएं और Keep activity सेंटिंग को Turn off कर दीजिए। ध्यान रहे, ऐसा करने आप अपनी पुरानी चैट्स को दोबारा नहीं देख पाएंगे।

संवेदनशील चैट्स को मैन्युअली डिलीट करें

यदि आप पूरी हिस्ट्री को डिलीट नहीं कर सकते हैं, तो आप केवल कुछ खास चैट्स को ही हटा सकते हैं। सबसे पहले Activity Page पर  जाएं अब किसी एक एक चैट, या फिर किसी खास समय की सभी चैट्स को मैन्युअली डिलीट कर सकते हैं। आप चाहे तो 3, 18 या 36 महीने के लिए ऑटो-डिलीटकर सकते हैं।

 जेमिनी लाइव की वॉइस रिकॉर्डिंग बंद करें

 अब आप जेमिनी लाइव डिफॉल्ट रूप से आपकी वॉइस रिकॉर्डिंग सेवा करता है। इसलिए इसे रोकने के लिए एक्टिविटी पेज पर जाएं और "Improve Google services with your audio..." सेटिंग को अनचेक कर सकते हैं।

Google Drive और Gmail से एक्सेस हटाएं

इतना ही नहीं, जेमिनी आपके जीमेल, गूगल ड्राइव और कैलेंडर का डेटा आसानी से पढ़ सकता है। यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो Settings > Personal Intelligence > Connected Apps में जाएं और जिन ऐप्स का एक्सेस आप जेमिनी को नहीं देना चाहते, उन्हें  Disconnect कर दें।

 मेमोरी फीचर बंद करें

असल में जेमिनी का मेमोरी फीचर आपकी सभी तरह की पसंद-नापसंद को याद रखता है जिससे आपको बेहतरीन जवाब मिल जाए। अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं, तो Personal Intelligence में जाकर मेमोरी फीचर को बंद कर सकते हैं।

Temporary Chat का इस्तेमाल करें

किसी भी तरह की संवेदनशील या निजी जानकारी शेयर करनी है, चो Temporary Chat का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मोड से की गई बातचीत चैट हिस्ट्री में सेव नहीं होती है, एआई ट्रेनिंग में इस्तेमाल नहीं होती है और सिर्फ 72 घंटे तक सुरक्षित रहती है।

Leave a Reply

Required fields are marked *