Croatia Grand Chess Tour: Gukesh की शानदार वापसी, अनीश गिरी पर जीत से दूसरे स्थान पर पहुंचे

Croatia Grand Chess Tour: Gukesh की शानदार वापसी, अनीश गिरी पर जीत से दूसरे स्थान पर पहुंचे

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने सफेद मोहरों का अच्छा उपयोग करते हुए दिन के अंतिम गेम में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को हराया और यहां ग्रैंड शतरंज टूर के ज़ाग्रेब चरण के दूसरे दिन के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। ईरान के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 12 में से 10 अंक हासिल करके अपनी बढ़त तीन अंक तक पहुंचा दी है। जर्मनी के विन्सेंट कीमर, फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, रोमानिया के डिएक बोगदान-डैनियल और गुकेश के समान सात अंक हैं और वह संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के आर प्रज्ञाननंदा, गिरी और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उनसे आधा अंक पीछे हैं, जबकि क्रोएशिया के इवान सारिक और नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट सिर्फ दो-दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं। रूय लोपेज़ एक्सचेंज वेरिएशन में गिरी के खिलाफ मिले अवसरों का गुकेश ने भरपूर फायदा उठाया। भारतीय खिलाड़ी ने उनके राजा पर हमला किया और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

प्रज्ञाननंदा के लिए दिन और भी बेहतर हो सकता था, लेकिन आखिर में उन्हें अलीरेज़ा के खिलाफ एक गलती भारी पड़ी और आखिर में वह हार गए। प्रज्ञाननंदा ने फोरस्ट के खिलाफ दिन का पहला गेम जीता था। दिन की शुरुआत में, गुकेश ने बोगदान-डेनियल के खिलाफ अप्रत्याशित हार के साथ शुरुआत की, लेकिन उसके बाद फोरस्ट पर जीत हासिल की।

Leave a Reply

Required fields are marked *