US Open 300 में Lakshya Sen पर निगाहें, खिताब के सूखे को खत्म करने उतरेंगे भारतीय शटलर।

US Open 300 में Lakshya Sen पर निगाहें, खिताब के सूखे को खत्म करने उतरेंगे भारतीय शटलर।

अनुभवी खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उभरती हुई स्टार तन्वी शर्मा मंगलवार से यहां शुरू होने वाले यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। इस प्रतियोगिता के एकल में कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी अपना भाग्य आजमाएंगे जिनमें पुरुष वर्ग में किदाम्बी श्रीकांत भी शामिल हैं। विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन को दूसरी वरीयता दी गई है और पहले दौर में उनका मुकाबला बेल्जियम के जूलियन कैरागी से होगा। इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन में पहले दौर में बाहर होने के बाद लक्ष्य वापसी करने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेंगे।

पुरुष एकल के अन्य मुकाबले

श्रीकांत पुरुष एकल में अपना पहला मैच चीनी ताइपे के लियाओ झूओ-फू के खिलाफ खेलेंगे। भारत के एक अन्य खिलाड़ी सानीथ दयानंद जापान के चौथी वरीयता प्राप्त युदाई ओकिमोतो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। एस शंकर मुथुसामी सुब्रमणियन ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है और उनका मुकाबला क्वालीफायर से होगा।

महिला एकल में तन्वी और देविका की चुनौती

महिला वर्ग में कुल सात भारतीय खिलाड़ी एकल में चुनौती पेश करेंगे। महिला एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा और छठी वरीयता प्राप्त देविका सिहाग अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। वे विश्व रैंकिंग में क्रमशः 32वें और 34वें स्थान पर हैं। सत्रह वर्षीय तन्वी जर्मनी की यवोन ली के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगी जबकि देविका का सामना पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो सालाजार से होगा।

महिला एकल के अन्य मुख्य मैच

विश्व रैंकिंग में 51वें स्थान पर काबिज अनमोल खरब पहले दौर में बुल्गारिया की कालोयाना नलबंतोवा से भिड़ेंगी। रक्षिता श्री एस का सामना पहले दौर में क्वालीफायर से होगा। अगर वह आगे बढ़ती हैं, तो अगले दौर में उन्हें कनाडा की शीर्ष वरीयता प्राप्त मिशेल ली का सामना करना पड़ सकता है। श्रीयांशी वलीशेट्टी अपना पहला मैच कनाडा की राहेल चान के खिलाफ खेलेगी। तान्या हेमंत का सामना जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त रिको गुंजी से, जबकि आकर्षी कश्यप का मुकाबला चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग से होगा।

महिला और मिश्रित युगल में भारत की दावेदारी

महिला युगल में भारत की तरफ से त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ही चुनौती पेश करेंगी। उनका पहला मुकाबला स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज से होगा। पुरुष युगल के ड्रॉ में कोई भी भारतीय जोड़ी शामिल नहीं है। मिश्रित युगल में सातवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव रावत और मनीषा के. इंडोनेशिया के विरावन इहसान आदम और सेरेना कानी के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे।


 References: Best online pokies payid online pokies payid no deposit
christinabeyers874@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Best pay id pokies https://onlinevetjobs.com/
beaucotton641@yahoo.in, 26 October 2026

 References: Online pokies real money payid notizen.kita.bayern
birniealissa989@gmail.com, 26 October 2026

 References: Play pokies with payid zhujia.ca
tammaratreat264@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Casinos that accept BPay Australia https://docs.monadical.com/
galederrick565@gmail.com, 26 October 2026

 References: Bpay high roller pokies hedgedoc.ludos-disciplinarum-misi.fyi
anjagertz574@gmail.com, 27 October 2026

 References: Online pokies payid no deposit git.yang800.cn
christopheruribe554@gmail.com, 29 October 2026

 References: Minimum deposit payid pokies cq.x7cq.vip
bernadettepurser872@gmail.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *