Badminton Star Ashmita Chaliha का सफर थमा, Korean खिलाड़ी Park Ga Eun ने सेमीफाइनल में हराया

Badminton Star Ashmita Chaliha का सफर थमा, Korean खिलाड़ी Park Ga Eun ने सेमीफाइनल में हराया

अश्मिता चालिहा की शनिवार को यहां महिला एकल के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की पार्क गा यून से सीधे गेम में हार के साथ भारत का मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया। विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी 38 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 61वें नंबर की खिलाड़ी पार्क से 17-21, 9-21 से हार गई। जब अश्मिता ने 15-11 की बढ़त बनाई तो ऐसा लग रहा था कि वह पहला गेम जीत जाएंगी, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार छह अंक जीतकर जोरदार वापसी की और 16-15 से आगे हो गईं।

भारतीय खिलाड़ी ने भी हार नहीं मानी और स्कोर 17-17 से बराबर कर दिया, लेकिन पार्क ने एक बार फिर अपने खेल का स्तर बढ़ाया और अगले चार अंक हासिल करके पहला गेम 21-17 से अपने नाम कर दिया। दूसरे गेम में भी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी का दबदबा बना रहा क्योंकि अश्मिता अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती रहीं।

दूसरे गेम के शुरू में स्कोर 3-3 से बराबर था लेकिन इसके बाद पार्क ने 9-5 की बढ़त बना ली, जिसके बाद उन्होंने लगातार आक्रामक विनर्स और शानदार नेट प्ले के दम पर अपनी बढ़त को कायम रखा और भारतीय खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। अश्मिता की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर समाप्त हो गया, क्योंकि इससे पहले आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल में हान कियान शी से हार गई थी।


 References: Online pokies payid australia https://md.sebastians.dev/KXxysz85Sf62K3d7J2qzig
danaminchin553@hotmail.com, 26 October 2026

 References: Payid pokies real money no deposit payid pokies sites
rebbecatreloar16@hotmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *