FIH Nations Cup: दीपिका के दम पर भारत का शानदार Comeback, USA को 3-2 से रौंदा

FIH Nations Cup: दीपिका के दम पर भारत का शानदार Comeback, USA को 3-2 से रौंदा

 दीपिका के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को यहां एफआईएच नेशंस कप के पूल ए के अपने पहले मैच में शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका पर 3-2 से जीत हासिल की। भारत की तरफ से दीपिका के दो गोल के अलावा नवनीत कौर ने भी एक गोल किया। अमेरिका की ओर से एशले सेसा और मैडलीन ज़िमर ने गोल किए। नेशंस कप की विजेता टीम अगले सत्र में प्रो लीग में खेलेगी।

भारत पिछले सत्र में इससे बाहर हो गया था। अमेरिका ने शानदार शुरुआत की और एशले ने चौथे मिनट में ही मैदानी गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके महज तीन मिनट बाद अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी जब मैडलीन जिमर (सातवें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत पर शुरुआती दबाव बना दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया और धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ बना दी। भारत को आक्रामक अंदाज में खेलने का फायदा दूसरे क्वार्टर के शुरू में मिला जब ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका (17वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अंतर को कम किया। भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और उसने दूसरे क्वार्टर में फिर से एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।

दीपिका (24वें) एक बार फिर आगे बढ़ीं और उन्होंने फिर से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। भारत ने दबाव बनाए रखा और हाफ टाइम से पहले एक और गोल करके मैच का रुख पूरी तरह से पलट दिया। नवनीत (28वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई।

इस तरह से भारत ने हाफ टाइम तक 3-2 से आगे था। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के अच्छे प्रयास किये। मैच में दोनों टीमों ने छह-छह पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन आखिरी दो क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही। इस तरह से भारत ने अंत तक अपनी बढ़त कायम रखते हुए तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किये। इस जीत से भारत तीन अंकों के साथ पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। शीर्ष पर काबिज जापान के भी तीन अंक हैं लेकिन उसका गोल अंतर भारत से बेहतर है।


virgiliocopland522@gmail.com, 26 October 2026

 References: BPay pokies list real money pokies BPay Australia
cassiehiginbotham668@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Trusted payid pokies australia real money payid online pokies
kristansheehy216@hotmail.com, 26 October 2026

 References: Online pokies bpay bonus top rated bpay pokies
raphaelbryant768@gmail.com, 26 October 2026

 References: Osko real cash pokies https://shareshortcuts.com/
baezacaitlyn116@outlook.com, 28 October 2026

 References: Payid pokies fast payout egamersbox.com
benniebattaglia301@yahoo.com, 28 October 2026

 References: Payid minimum deposit pokies https://molchanovonews.ru/user/orangefelony7/
remonafreud933@gmail.com, 28 October 2026

 References: Play pokies using bpay https://a-taxi.com.ua/
calebgranger9@yahoo.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *