देहरादून। झझरा स्थित जनजातीय विद्यालय दून संस्कृति स्कूल के छात्रों और अध्यापकों ने रा स्व संघ के तत्कालीन सरसंघचालक पूज्य रज्जू भैया उपाख्य प्रो राजेंद्र सिंह को उनकी पुण्य तिथि पर स्मरणांजलि अर्पित की। विद्यालय के संस्थापक तरुण विजय ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना में पूज्य रज्जू भैया की प्रेरणा निहित है।
वे अपने निर्वाण से पूर्व विद्यालय में आकर ठहरे थे। उस समय (2003) के चित्र में वर्तमान के अनेक बड़े नेता रज्जू भैया के चरणों में बैठे दिख रहे हैं।
