आबकारी मंत्री की टिप्पणी से खफा हुए कांग्रेसी , ऐलान कर पुतला फूंकने निकले थे , दबोचे गए

आबकारी मंत्री की टिप्पणी से खफा हुए कांग्रेसी , ऐलान कर पुतला फूंकने निकले थे , दबोचे गए

उत्तरप्रदेश 

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की एक टिप्पणी के चलते आक्रोशित होकर हरदोई शहर में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया । बीती रात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने आबकारी मंत्री के घर के बाहर उनका पुतला फूंकने का ऐलान किया था जिसके चलते नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा सहित मंत्री नितिन अग्रवाल के तमाम समर्थक भी उनके घर के बाहर मुचौटा लेने खातिर इकट्ठे हो रहे थे । 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ऐलान के बाद पुलिस पूरे मामले पर नज़र बनाये थी । पुतला फूंकने निकले कांग्रेसियों को शहर के सिनेमा चौराहे पर ही रोक लिया गया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले आया गया जहां नारेबाजी जारी थी । 

Hardoi UttarPradesh Congress BJP 

Nitin Agarwal Indian National Congress BJP Uttar Pradesh


Leave a Reply

Required fields are marked *