अफसर बिटिया का दर्द बांटने आगे आये अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान , क्या है दर्द अफसर बिटिया का जानिए

अफसर बिटिया का दर्द बांटने आगे आये अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान , क्या है दर्द अफसर बिटिया का जानिए

उत्तरप्रदेश 

अफसर बिटिया का दर्द समझिये ! साथ देने आए अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान 

हरदोई जिले की शाहाबाद तहसील में तैनात तहसीलदार संध्या यादव आज अपनी मां की तलाश में बेहद भावुक नजर आईं। दूसरों की समस्याएं सुनने और न्याय दिलाने वाली अधिकारी अब खुद अपनी 71 वर्षीय मां लल्ली देवी को खोजने के लिए जनता से हाथ जोड़कर मदद मांग रही हैं। लल्ली देवी बीते 30 अप्रैल 2026 से लापता हैं। वह लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित अहिमामऊ क्षेत्र से मंदिर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ता भटक गईं और तब से घर नहीं लौट सकीं।

संध्या यादव ने बताया कि परिवार और प्रशासन ने लगातार तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी इस हुलिए की बुजुर्ग महिला दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें। लल्ली देवी की सबसे बड़ी पहचान उनके बाएं हाथ पर बना गोदना है, जिस पर लल्ली देवी और रामधारी लिखा हुआ है। वह बातचीत में संध्या, लक्ष्मी या जौनपुर का नाम ले सकती हैं।

परिवार ने जानकारी देने वाले के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है। सूचना मिलने पर 8413813512 और 8860831427 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रख्यात अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान इस दरम्यान साथ रहे और उन्होंने भी अफसर बिटिया की मां को खोजने की अपील की । फैसल अपने और आमिर खान की पुश्तैनी जायदाद को देखने अपने पुश्तैनी घर शाहाबाद आये थे ।

AamirKhan  hardoi UttarPradesh



 найм аналитиков данных
princesspanos@bigpond.com, 11 June 2026

 irvgkhktxkdiwvejwpwwfwlyesiqgs
yrvvmrwg@immenseignite.info, 28 July 2026

 lfnliwigvrwxektoyrfrlfjuyzvlug
xfnjrumd@immenseignite.info, 28 July 2026

 yzlgjkmzdpdqrfwimgywmgmigjkqhk
lvlheywq@immenseignite.info, 28 July 2026

 sdhfmipksodvndlvdeueowzndgiyih
otkfggkv@immenseignite.info, 28 July 2026

 hhhxdkuukgpmrueiytrnlzjsooieew
wgmmforw@immenseignite.info, 28 July 2026

 sgxkeryuiiynrzspyiqvnsfklfeozw
dxftetml@immenseignite.info, 28 July 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *