Bhopal Dowry Case: नम आंखों से Tvisha Sharma को अंतिम विदाई, पिता बोले- न्याय का इंतजार

Bhopal Dowry Case: नम आंखों से Tvisha Sharma को अंतिम विदाई, पिता बोले- न्याय का इंतजार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न के कारण जान गंवाने वाली नोएडा की निवासी पूर्व मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के चिकित्सकों के दल द्वारा रविवार को शव का दूसरा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर शाम पांच बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान त्विषा की मां और परिवार के अन्य सदस्य फूट-फूट कर रोने लगे।

धार्मिक रीति-रिवाज पूरे किए जाने के बाद चिता को अग्नि दी गई। त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने दिन में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आज हम एक बेटी, एक बहन, एक मित्र और एक मासूम इंसान को विदाई देने जा रहे हैं। जिस बेटी ने सपनों के साथ जीवन के नए चरण की शुरुआत की थी, वह हम सबको बहुत जल्दी छोड़कर चली गई। माता-पिता की नम आंखें, टूटे सपने और न्याय की प्रतीक्षा में बीतता हर पल समाज के सामने एक मौन सवाल खड़ा करता है।’’

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को ससुराल वालों के मकान में त्विषा (33) का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। उनके परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

हालांकि, ससुराल वालों का दावा है कि त्विषा मादक पदार्थों की लत से जूझ रही थीं। पुलिस ने त्विषा के पति और पेशे से वकील समर्थ सिंह तथा उनकी मां एवं पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। समर्थ सिंह को 10 दिन तक फरार रहने के बाद शुक्रवार को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था। भोपाल की एक अदालत ने शनिवार को उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।


 References: Hitnspin anmelden https://onlinevetjobs.com
kaylenebromby113@gmail.com, 16 June 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *