बुलंदशहर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

बुलंदशहर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

बुलंदशहर से दिल दहला देने वाला समाचार आया है। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनके 3 बच्चों को रौंद दिया। हादसे में सभी 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक घटना के तुरंत बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतकों में दंपति और उनके छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं, जिससे परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Required fields are marked *