मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर देने वाले मेहनूर का हुआ The End , पुलिस की गोली ने किया इंसाफ

मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर देने वाले मेहनूर का हुआ The End , पुलिस की गोली ने किया इंसाफ

उत्तरप्रदेश

हरदोई में 7 साल के बच्चे के साथ कुकर्म और हत्या करने वाले अपराधी मेहनूर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है । अपहरण के बाद परिजनों से 8 लाख की फिरौती मांगी थी । मेहनूर पर 50,000 का इनाम घोषित किया गया था ।

हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में सात वर्षीय मासूम अबू की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी । बच्चा 1 मई की शाम गांव में लगे उर्स मेले से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद अगले दिन पुलिस को सूचना दी, जिस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

परिजनों के अनुसार, 3 मई को अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता अकील को फोन कर कानपुर बुलाया और बच्चे को सकुशल छोड़ने के बदले 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसी दौरान आरोपियों ने ऑनलाइन 100 रुपये भी ट्रांसफर करवाए।

मंगलवार को गांव के पास मक्के के खेत में खुदे गड्ढे से मासूम का शव बरामद किया गया।शव के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं।आशंका है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खेत में दफना दिया गया था।

इस जघन्य कांड के आरोपी मेहनूर और उसके साथियों की तलाश में पुलिस की कई टीम जुटी थीं । मेहनूर पर 50,000 का इनाम घोषित कर दिया गया था । बुधवार रात मेहनूर की पुलिस दल के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें मेहनूर बुरी तरह घायल हो गया , मेडिकल कॉलेज हरदोई में उसे मृत घोषित कर दिया गया । इस मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है ।



desireeredman773@gmail.com, 02 July 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *