फतेहपुर- क्या किसी गरीब दुकान वाले का किसी नेता को चाय पिलाना गुनाह है क्या? अगर नहीं है तो एक नेता को चाय पिलाने पर उसी दुकान वाले की दुकान पर अचानक से सेफ्टी विभाग पहुंच जाता है…आखिर क्यों???
बता दें कि ये मामला है उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का…
उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर में अखिलेश यादव ने आर्यन की दुकान पर चाय पी थी.अब फूड सेफ्टी विभाग ने उस दुकान से चाय का सैंपल ले लिया है.फूड अधिकारी कह रहे हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो, दुकान सील कर देंगे…
अब सवाल ये है कि देश और प्रदेश में कितनी ही चाय की दुकानें होगी. जो एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाने वाले होंगे…क्या उन दुकान वालों पर भी कार्रवाई की गई क्या?
जानकारी के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद में फूड सेफ्टी विभाग पहुंचा और छोटी सी दुकान पर चाय के सैंपल भर लिए…अब छोटी सी दुकान पर चाय बेचने वाला आर्यन परेशान है….
