Fifa World Cup 2026: भारत में नहीं देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैच, नहीं मिल रहा है ब्रॉडकास्टर

Fifa World Cup 2026: भारत में नहीं देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैच, नहीं मिल रहा है ब्रॉडकास्टर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में दो महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। ये दुनिया के सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट में एक माना जाता है। 11 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है। अमेरिका के साथ कनाडा और मैक्सिको के पास इसकी मेजबानी है। टूर्नामेंट में इस बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत की फुटबॉल टीम भले ही फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है लेकिन टूर्नामेंट को लेकर देश में काफी क्रेज रहता है। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि भारत में टूर्नामेंट का प्रसारण होगा या नहीं। 

अभी तक भारत के किसी भी टेलीविजन या डिजिटल प्लेटफॉर्म ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया राइट्स नहीं खरीदे हैं। फीफा ने 2025 में इसकी बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। फीफा ने शुरू में 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के संयुक्त मीडिया राइट्स की वैल्यू 100 डॉलर मिलियन आंकी थी। कोई खरीददार नहीं मिलने पर इसके घटाकर 35 मिलियन डॉलर कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई ब्रॉडकास्टर नहीं मिला है। 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में हो रहे हैं। अधिकतर मैच भारत में आधी रात में शुरू होंगे। कुछ मैच सुबह-सुबह होंगे। 


Leave a Reply

Required fields are marked *