लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने थारू जनजाति के लिए बड़ी सौगात देते हुए करीब 4 हजार परिवारों को मालिकाना हक और भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। जन जन का कल्याण ही हमारा लक्ष्य है। बिना भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में विकास तेज गति से हो रहा है और हर नागरिक को उसका अधिकार और आत्मसम्मान मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले थारू समाज को प्रताड़ित किया जाता था लेकिन अब उन्हें अधिकार मिल रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां समाज को बांटने का काम कर रही हैं।
सीएम योगी ने कहा कि हर जनपद में समान विकास हो रहा है। पहले की सरकारों में विकास केवल सैफई तक सीमित था और गरीबों के हक पर डाका डाला गया था। अब एक परिवार की तरह 15 करोड़ लोग हमारा परिवार हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अब मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्र नगर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि गांव में एक भी मियां नहीं रहते फिर भी नाम मियांपुर रखा गया था और पहचान छिपाने के लिए यह नाम रखा गया था।
