DM SP नेता नंगे पैर ,SDM ने नही उतारे Boots , सरस्वती मां की तस्वीर पर दीप प्रज्जलवन पर का वाकया

DM SP नेता नंगे पैर ,SDM ने नही उतारे Boots , सरस्वती मां की तस्वीर पर दीप प्रज्जलवन पर का वाकया

उत्तरप्रदेश 

अथ श्री SDM कथा 

हरदोई शहर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति का सम्मान होना था । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रेमावती अध्यक्ष जिला पंचायत थीं , मेजबान जिले के एसपी अशोक मीणा थे और साथ मे मौजूद थे डीएम अनुनय झा और अधीनस्थ । मंच सजा था , मंच पर माँ सरस्वती की तस्वीर शोभायमान थी , दीप प्रज्जलवन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हो रही थी । 

 मंच के नीचे अपने जूते उतारकर डीएम अनुनय झा , एसपी अशोक मीणा और मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रेमावती नंगे पैर सरस्वती मां की तस्वीर के पास खड़े थे । डीएम साहब नंगे पैर , एसपी साहब नंगे पैर , मुख्य अतिथि नंगे पैर पर एक SDM बूट पहने साथ में खड़े वहीं मंच पर संग ।  वो दीप प्रज्जलवन नही कर रहे थे पर संग तो थे । बूट्स उतार सकते थे । 

SDM का नाम सुशील कुमार मिश्रा है और वो हरदोई सदर के SDM हैं । वीडियो बाहर टहल रहा है । DM साहब के संज्ञान में है और अब चर्चा में है कि बड़े अफसर , बड़े नेता जूते उतारकर माँ सरस्वती और मिशन शक्ति के मंच का सम्मान कर सकते हैं तो SDM साहब आलस क्यों कर गए ।

Its Khanzar Sutra exclusive

UttarPradesh Hardoi bureaucracy 

MYogiAdityanath Nitin Agarwal


Leave a Reply

Required fields are marked *