सहारनपुर: मौसा ने नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर: मौसा ने नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है, जिसमें एक मौसा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने भला-फुसलाकर नाबालिग को ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को चिलकाना अड्डे के पास से दबोच लिया और तत्परता से उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में कोतवाली देहात पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

सहारनपुर में इस तरह की वारदातों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Required fields are marked *