ग्राम अहमदपुर में जल अर्पण कार्यक्रम का सफल आयोजन, डेनमार्क प्रतिनिधिमंडल ने की जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना

ग्राम अहमदपुर में जल अर्पण कार्यक्रम का सफल आयोजन, डेनमार्क प्रतिनिधिमंडल ने की जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना

दिनांक 24.03.2026 को जल महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस क्रम में जनपद हापुड़ के विकासखंड हापुड़ स्थित ग्राम पंचायत अहमदपुर में “जल अर्पण” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जल अर्पण कार्यक्रम में डेनमार्क के एक प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी, सुश्री इसाबेल विंटेन, उप महानिदेशक, डेनिश पर्यावरण संरक्षण एजेंसी, डॉ. फिलिप ग्राइंडर पेडरसन, परियोजना निदेशक, जल जीवन मिशन के समर्थन हेतु भारत-डेनमार्क सहयोग, डॉ. जिनिशा दीवानी, सेक्टर कार्यक्रम अधिकारी, जल एवं शहरी विकास, डेनमार्क दूतावास, श्री मैड्स नॉरगार्ड होजर, राजनीतिक इंटर्न, डेनमार्क दूतावास के साथ भारत सरकार के अनु0सचिव, श्री अरूण कुमार जी एवं श्री सैय्यद अली जी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान, अहमदपुर के नेतृत्व में की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम प्रधान द्वारा मंच के माध्यम से समस्त ग्रामीणों को ’जल संरक्षण की शपथ (जल प्रतिज्ञा)’ दिलाते हुए जल बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर ’स्कूल के बच्चों के साथ जल पद यात्रा (प्रभात फेरी)’ निकाली गई, जिसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। साथ ही ’जल बंधन, जल वंदना, जल संकल्प एवं जल श्रृंगार’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से ’जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता’ को सशक्त किया गया। ग्राम में ’वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का भी आयोजन किया गया, जिससे ’जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण’ के बीच के महत्वपूर्ण संबंध को दर्शाया गया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2263 की आबादी वाले इस ग्राम अहमदपुर में 588 घरों तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो रही है।

इसके साथ ही 125 किली0 क्षमता का 12 मीटर ऊँचाई पर स्थापित ओवरहेड टैंक तथा 5.655 किमी लंबी पाइपलाइन के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। डेनमार्क के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ग्राम अहमदपुर में जल अर्पण कार्यक्रम क्रियाकलापों को देखा गया एवं ग्राम प्रधान, पम्प ऑपरेटर एवं ग्रामवासियों से पेयजल प्राप्त होने की जानकारी करने पर, ग्रामवासियों द्वारा ठीक प्रकार से पेयजलापूर्ति होने की पुष्टि की गयी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा VWSC के सदस्यों द्वारा किये जा रहे योजना के संचालन एवं अनुरक्षण में सक्रिय भागीदारी को देखा गया, जिसपर प्रतिनिधिमंडल द्वारा योजना के कार्याें की प्रशंसा की गयी। डेनमार्क के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जलकल प्रांगण में टयूबवैल, पम्प हाउस, उच्च जलाशय आदि का निरीक्षण किया गया, जिसमें पेयजल योजना के संचालन का डाटा “Automation & Integration” के तहत “Online Monitoring each components” एवं योजना को सौर ऊर्जा द्वारा संचालित किये जाने की भी प्रशंसा की गई।

तदोपरान्त डेनमार्क के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ‘‘ग्राम महमूदपुर’’ पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया गया। 3650 की आबादी वाले इस ग्राम अहमदपुर में 689 घरों तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो रही है। इसके साथ ही 200 किली0 क्षमता का 12 मीटर ऊँचाई पर स्थापित ओवरहेड टैंक तथा 10.289 किमी लंबी पाइपलाइन के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिसपर प्रतिनिधिमंडल द्वारा कराये गये कार्याें की प्रशंसा की गयी।

दोनों पेयजल योजनाओं के अवर जलाशय से प्राप्त जल से जल-जनित बीमारियां समाप्त हो गयी है। निरीक्षण के समय ग्राम की 05 प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा FTK से पेयजल गुणवत्ता सम्बन्धी टेस्ट करके दिखाए गए। पेयजल योजना के निर्माण होने के फलस्वरूप ग्राम के प्रत्येक परिवार को घरों में ही स्वच्छ पेयजलापूर्ति प्राप्त हो रही है, जिससे महिलाओं के श्रम एवं समय की बचत होती है, जिसका उपयोग वह अन्य कार्याें के सम्पादन में करती हैं।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, जिला विकास अधिकारी, हापुड़, जिला पंचायत राज अधिकारी, हापुड़, नायब तहसीलदार, मा0 ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान अहमदपुर, ग्राम पंचायत सदस्य अहमदपुर, ग्राम पंचायत सहायक एवं जल निगम (ग्रामीण) हापुड़ के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। “जल है तो कल है, कृपया आइए मिलकर हर बूंद बचाएं”

Leave a Reply

Required fields are marked *