सड़क पर नमाज नहीं! Eid al-Fitr से पहले उलमा की अपील, Meerut Police ने भी कसी कमर

सड़क पर नमाज नहीं! Eid al-Fitr से पहले उलमा की अपील, Meerut Police ने भी कसी कमर

अगर आज सऊदी अरब में चांद दिखता है, तो भारत में शुक्रवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों में पूरी तैयारी कर ली गई है। मेरठ में ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। इसके समय प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने तय करके बता दिए हैं।

उलमा की अपील

उलमा ने लोगों से कहा है कि वे ईद की नमाज सिर्फ मस्जिदों और ईदगाहों में ही पढ़ें। सड़क पर नमाज न पढ़ें, ताकि ट्रैफिक और लोगों को परेशानी न हो। ईद के मौके पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। यहां 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज होगी। जो जगहें ज्यादा संवेदनशील हैं, वहां खास नजर रखी जाएगी। पूरे इलाके को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटा गया है, ताकि सुरक्षा सही तरीके से हो सके।

5000 पुलिसकर्मी तैनात

करीब 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 66 क्विक रिस्पांस टीम भी बनाई गई हैं, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद करेंगी।

संवेदनशील जगहों पर खास नजर

संवेदनशील इलाकों में ज्यादा पुलिस लगाई गई है। ड्रोन और सीसीटीवी से भी निगरानी होगी, ताकि भीड़ और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार शांति और मिलजुल कर मनाने के लिए पूरी तैयारी है। शिया समुदाय की मस्जिदों में भी नमाज का समय तय कर दिया गया है। 6 मस्जिदों में सुबह 8 से 9 बजे के बीच नमाज पढ़ी जाएगी।

Leave a Reply

Required fields are marked *