Israel-Iran War पर सलमान खुर्शीद का Modi Govt पर हमला, पूछा- हमारी आवाज कहां है?

Israel-Iran War पर सलमान खुर्शीद का Modi Govt पर हमला, पूछा- हमारी आवाज कहां है?

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को इजरायल-ईरान संघर्ष में भारत के रुख पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या हम इसमें भागीदार हैं या सच बोलने की हिम्मत नहीं करते? भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री इजरायल गए। उनके दौरे के तुरंत बाद इजरायल ने ईरान के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करने का फैसला किया। ईरान के साथ हमारे भी संबंध हैं... चाहे ईरान से बात हो या इजरायल से, हम क्यों नहीं बोल रहे हैं? हमारी आवाज कहां है?... या तो हम जो कुछ भी हो रहा है उसमें भागीदार हैं, या हम सच बोलने की हिम्मत नहीं करते। जो भी हो, यह हमारे लिए बुरा है... यह दुनिया के लिए बुरा हो रहा है।

कांग्रेस ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों की निंदा की है और केंद्र से पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कांग्रेस सांसद और संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए ईरान के साथ परमाणु समझौते की बातचीत को "ढोंग" बताया। उन्होंने हमलों में अमेरिकी संलिप्तता का कारण इजरायल को उकसाना बताया।

जयराम रमेश ने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप हफ्तों से ईरान के साथ कूटनीति और बातचीत का ढोंग करते रहे। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिका के कट्टरपंथियों के उकसावे पर उन्होंने सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से सैन्य हमला शुरू किया है। पोस्ट में लिखा गया कि कांग्रेस कांग्रेस इस हमले की निंदा करती है और भारत सरकार से शत्रुता को तत्काल समाप्त करने में मदद करने का आह्वान करती है। भारत सरकार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में रहने और काम करने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला किया, जिसका कोडनेम ऑपरेशन रोरिंग लायन था। इस हमले में सैन्य ठिकानों, मिसाइल उत्पादन सुविधाओं और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास के इलाकों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी तेहरान के कई मंत्रालयों पर हमले हुए और निवासियों ने जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं। इजराइल द्वारा किए गए इस पूर्व-नियोजित सैन्य हमले के बाद तनाव बढ़ गया, जिसमें राजधानी समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था।


Leave a Reply

Required fields are marked *