समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान में हो रही व्यापक जन भागीदारी : उप्र सरकार

समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान में हो रही व्यापक जन भागीदारी : उप्र सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार के एक अभियान के तहत 71 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 56 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं ग्रामीण क्षेत्रों से आई हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक एक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के तहत संचालित राज्यव्यापी अभियान समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश @2047: समृद्धि शताब्दी मिशन में व्यापक जनभागीदारी देखी जा रही है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक एकनवंबर 2025 तक नोडल अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने सभी 75 जिलों का व्यापक दौरा किया और विभिन्न लक्षित समूहों जैसे कि छात्रों, शिक्षकों, व्यापारियों, उद्यमियों, किसानों, गैर सरकारी संगठनों, श्रमिक संघों, मीडिया कर्मियों और आम जनता से बातचीत की है।

बयान के अनुसार उन्होंने पिछले आठ वर्षों में राज्य की विकास यात्रा के बारे में जानकारी साझा की और भविष्य की प्रगति के रोडमैप को आकार देने के लिए सुझाव मांगे। बयान के अनुसार समर्पित पोर्टल के माध्यम से अभियान को कुल 71,19,607 प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं हैं।

बयान के अनुसार उनमें से 56,48,094 ग्रामीण क्षेत्रों से और 14,71,515 शहरी क्षेत्रों से आईं। बयान के अनुसार क्षेत्रवार देखें तो कृषि क्षेत्र को 18,71,355 प्रतिक्रियाएं मिली है।

इसके बाद ग्रामीण विकास (13,81,355), शिक्षा (16,16,590), सामाजिक कल्याण (5,49,594), शहरी विकास और स्वास्थ्य (4,84,735), उद्योग (2,63,415), पशुधन और डेयरी (2,84,857), आईटी और प्रौद्योगिकी (2,00,376), पर्यटन (1,68,819) और सुरक्षा (1,34,683) की बारी आती है।

Leave a Reply

Required fields are marked *